IPL 2025, RCB vs PBKS: विराट कोहली के सामने होंगे अय्यर, कैसी होगी दोनों टीमें की प्लेइंग इलेवन

    • 42 posts
    April 18, 2025 3:10 AM EDT

    रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB ने 4 मैच जीते हैं और उसे 2 में हार मिली है. श्रेयस की टीम PBKS ने 4 मैच जीते हैं और 2 में हार मिली है. यहां तक ​​कि दोनों टीमों का फॉर्म गाइड भी एक जैसा है.

    इंडियन प्रीमियर लीग आज यानी शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना पंजाब किंग्स से होगा. यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा. यह मुकाबला शीर्ष पर मौजूद दिल्ली कैपिटल्स को चुनौती देने की होड़ की तरह होगा, जिसके छह मैचों में 10 अंक हैं. बेंगलुरु और पंजाब दोनों के बराबर-बराबर अंक हैं.  छह मैचों में आठ अंक हैं. दोनों टीमों के बीच इस सीजन का पहला मैच है. 

    विराट कोहली के सामने होंगे अय्यर